
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के सिंचुरियन पार्क लो0 राइज में रहने वाले एक दंपत्ति ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर उसकी ड्रेस फाड़ दी और गेट डिवाइस को तोड़कर अपने साथ ले गए। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में पिछले काफी समय से देखने में आ रहा है कि वहां रहने वालों और वहां सिक्योरिटी का काम करने वालों में गाहे बेगाहे मारपीट की नौबत आ जा रही है। इसे रोकने के लिए वहां के पदाधिकारियों को मिल बैठकर कोई सुरक्षित रास्ता निकालना चाहिए।
सिंचुरियन पार्क लो0 राइज सोसायटी में रक्षक सिक्योरिटी प्रा0लि0 के गार्ड विशाल सिंह डयूटी पर थे। इस दौरान सोसायटी में रहने वाले वेंकेटश शर्मा व शर्मिला शर्मा अपनी गाड़ी से गेट पर आए। गलत तरीके से गाड़ी निकालने पर गार्ड विशाल सिंह ने दंपत्ति को टोका तो दोनों गाली-गलौज पर उतारू हो गए और गार्ड के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान दोनों ने गेट के ऊपर लगे गेट डिवाइस को तोड़ दिया और गार्ड की ड्रेस भी फाड़ दी। इस दौरान सोसायटी के एओए सदस्य रामन जी भी खड़े थे। गार्ड ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर दंपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र में जे0जे0 कालोनी के पास बेटी को छेड़ने से मना करने पर आरोपी ने पिता व भाई के साथ मारपीट की। जेजे कालोनी सेक्टर-9 में रहने वाली रती (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला राजा नाम का लड़का पिछले काफी समय से उसका पीछा कर रहा है। बीते 9 अक्टूबर को उसके पिता व भाई ने राजा को लड़की का पीछा करते हुए देख लिया और मौके पर पकड़ लिया। जब लड़की का पिता व भाई आरोपी राजा को थाने ला रहा थे तभी उसके दो दोस्त मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लड़की के पिता व भाई के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी राजा मौके से फरार हो गया।