UP International Trade Show 2023: Servokon Systems Ltd ,उत्तर प्रदेश के हापुड़ में डेढ़ हजार लोगों को देगा रोजगार
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:53 AM
Greater Noida News सर्वोकाॅन सिस्टम्स लिमिटेड कंपनी द्वारा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 के मौके पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। कंपनी द्वारा अब उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बड़े पैमाने पर निवेश करने का चयन किया है जिसमें 200 करोड रुपए से अधिक का निवेश किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही शिलान्यास किया जाने वाला है। जिससे जिले में डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही नई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बड़े पैमाने पर निवेश
Greater Noida News In Hindi : Servokon Systems Ltd के संस्थापक हाजी कमरुद्दीन ने बताया कि यह विस्तार सर्वोकाॅन के सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जिससे हमारी उत्पादन क्षमता को 220 किलोवाट क्लास ट्रांसफॉमर्स तक निर्माण करने की क्षमता मिलेगी और पूरी तरह से घरेलू तौर पर सोलर पैनल निर्माण की जा सकेगी। यह निवेश हमारे उद्घाटन ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने के प्रति हमारी समर्पण की पुनः पुष्टि करता है। हम उम्मीद करते हैं कि यह उद्योग और हापुड़ की तरराकी और उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
नई फैक्ट्री से इतने लोगों को मिलेगा रोजगार
Greater Noida News : उन्होंने बताया कि नई फैक्ट्री के उद्घाटन से आसपास के लोगों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा। लगभग 1500 से 1600 लोगों को कंपनी द्वारा रोजगार दिया जाएगा। सर्वोकाॅन भारत के कार्बन पैदा करने और ऊर्जा स्वतंत्रता प्राप्त करने के लक्ष्य को समर्थन देने के लिए बिना ग्रिड और ग्रिड दोनों पर सोलर पावर सिस्टम प्रदान करता है। सर्वोकाॅन 35 से ज्यादा देशों में अपने प्रॉडक्ट्स को एक्सपोर्ट करता है। उन्होंने बताया कि इसे आम लोगों को भी आसानी से उपलब्ध करा सकेंगे।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।