Greater Noida News : एसकेए ग्रुप ने सीईआर के तहत जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Greater Noida News : SKA Group distributed blankets to the needy under CER
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:50 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। बढ़ती ठंड को देखते हुए एसकेए ग्रुप ने अपने तीन आवासीय परियोजनाओं के आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये हैं। ग्रुप ने इस वितरण अभियान को कारपोरेट एनवायरमेंट रिपस्पोंसिबिलिटी के तहत आयोजित किया। इस अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एसकेए दिव्य टावर, ग्रेटर नोएडा के ईटा-2 स्थित मेट्रो विले और नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर 143 बी पर स्थित एसकेए ओरायन के आसपास के गावों और झुग्गिओं में रहने वाले करीब 500 जरूरतमंद लोगों कम्बल वितरित किया। एसकेए ग्रुप के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि समाज के कमजोर वर्ग और अपने साथ जुड़े जरूरतमंद लोगों की हमने इस पहल के द्वारा मदद करने की कोशिश की है। समाज के वंचित लोगों के प्रति हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम इनके साथ खड़े रहे और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखें। इन्हीं जरूरतों को देखते हुए हमारी टीम ने इस मौसम में कंबल वितरण की योजना बनाई। मैं टीम के प्रयास और इसका हिस्सा बनने वाले सभी लोगों की सराहना करता हूं।