गुलेल गैंग धड़ाधड़ कीमती सामान का कर रहे सफाया, मुकदमा दर्ज
Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:27 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:27 AM
Greater Noida News : इन दिनों ग्रेटर नोएडा में गुलेल गैंग का आतंक छाया हुआ है। गुलेल गैंग लोगों के कीमती सामान चुराने के लिए हर दिन नए-नए तरीके अपनाते हैं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। ऐसे में सड़क किनारे खड़े वाहनों का शीशा तोड़कर सामान चोरी करने वाले गुलेल गिरोह ने अलग-अलग स्थान पर चोरी के तीन घटनाओं को अंजाम दिया। चोर दो कारों का शीशा तोड़कर जेवरात, नगदी, लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर रफू चक्कर हो गए।
गुलेल गैंग ने मारा बड़ा हाथ
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी अमित कुमार ने थाना फेस-3 में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 6 जुलाई की रात्रि को अपने ऑफिस से घर की तरफ आ रहा था सेक्टर 71 के पास उसने सडक़ किनारे अपनी कार लगा दी और सब्जी खरीदने लगा कुछ देर बाद जब वह कार के पास आया तो उसका शीशा टूटा हुआ था। चोर कार में रखा लैपटॉप व बैग चोरी कर ले गए। बैग में सोने की चार अंगूठी, मंगलसूत्र व 5 हजार रुपए रखे हुए थे।
बाल कटवाने गया था पीड़ित
थाना सेक्टर-49 में सेक्टर-47 निवासी सुनील कुमार ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुनील कुमार के मुताबिक वह बाल कटवाने के लिए सेक्टर-52 स्थित सैलून पर आया था। उसने अपनी कार सैलून के बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद जब बाल कटवाकर बाहर आया तो उसकी कार का शीशा टूटा हुआ था और उसमें रखा लैपटॉप व चार्जर गायब था।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वहीं थाना सेक्टर-113 में सेक्टर-73 निवासी अरुणपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपना स्कूटर महादेव अपार्टमेंट के बाहर खड़ा किया हुआ था। चोरों ने उसके स्कूटर में रखे लैपटॉप चार्जर, माउस, मोबाइल चार्जर और कंपनी के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को चोरी कर लिये। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।