
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बीटा-2 में एक वृद्ध व्यक्ति ने अपने बेटे बहू व पोतों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट तथा जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त का आरोप है कि उसके बेटा बहू उसे प्रताडि़त करते हैं और पूर्व में भी कई बार उसके साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
ग्रेटर नोएडा निवासी (75 वर्षीय) राधेश्याम ने पुलिस की शिकायत में बताया कि वह अपनी बीमार पत्नी रूपवती तथा अपने बेटे रविंद्र में राहुल के साथ एकांकी एंक्लेव में रह रहे हैं। उनका बड़ा बेटा ओमपाल व उसकी पत्नी संजू तथा उनके बेटे गौरव वैष्णव जैतपुर गांव में रह रहे हैं। ओमपाल व उसकी पत्नी द्वारा पूर्व में भी उनके साथ कई बार मारपीट की गई है। इस मामले में दोनों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। बीते 29 सितंबर 2023 को वह अपने घर पर थे। इस दौरान उनका बेटा ओमपाल पुत्रवधू संजू तथा पोता सौरभ जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। कुछ देर बाद आरोपी थाने से वापस घर आ गए।
राधेश्याम का आरोप है कि संजू सौरव व गौरव ने उनके घर के दरवाजे तोड़ दिए और घर में तोडफ़ोड़ की। इस बात का विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें तथा उनके बेटे राहुल के साथ मारपीट की। उनके बेटे ने हैवानियत दिखाते हुए उन्हें तथा राहुल को एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया। अगले दिन जब उनका बड़ा बेटा घर पहुंचा तो उसने उन्हें कमरे से बाहर निकाल। इस दौरान ओमपाल व उसके बेटे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी अपने साथ ले गएी। वृद्घ के मुताबिक उन्होंने उसे संबंध में पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने घरेलू मामला बताते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने 25 अक्टूबर को संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने ओमपाल उसकी पत्नी संजू, गौरव व सौरभ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं थाना कासना क्षेत्र के घंघोला गांव में साइकिल खड़ी करने को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। पीडि़त रामपाल ने बताया कि वह तथा उसका भाई जगपाल अपने-अपने परिवार के साथ एक ही घर में रह रहे हैं। जगपाल ने घर में साइकिल खड़ी करने को लेकर उसके साथ बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने जब इस बात का विरोध किया तो जगपाल ने उसके तथा उसकी पत्नी कृष्ण व पुत्री अनु के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद जगपाल जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।