
सार
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दनकौर कस्बे में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में दो व्यक्तियों को सोते समय फावड़े से काट डाला गया था। पुलिस ने हत्याकांड का जो खुलासा किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है।
विस्तार
Greater Noida News : आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दनकौर कस्बे में 7 सितंबर को सनसनीखेज हत्याकांड हुआ था। इस मामले का बड़ा ही सनसनीखेज खुलासा हुआ है। नोएडा पुलिस कमिश्नरी की पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले 21 वर्षीय युवक जैसमीन को गिरफ्तार किया है।
जैसमीन नाम के युवक ने ही अपने पिता वीर विक्रमाजीत राव व अपने चचेरे दादा रामकुमार को सोते समय फावड़े से काट डाला था। यह पूरा हत्याकांड प्रॉपर्टी के चक्कर में हुआ था। अपने पिता की प्रॉपर्टी कब्जाने के चक्कर में कलयुगी बेटा हत्यारा बन गया।
Greater Noida News : नोएडा पुलिस कमिश्नरी के ADCP अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 7 सितंबर को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दनकौर कस्बे के पास स्थित बल्लूखेड़ा गांव में रामकुमार और वीर विक्रमाजीत राव की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान शक होने पर पुलिस ने मृतक वीर विक्रमाजीत राव के बेटे जैसमीन को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान जैसमीन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता वीर विक्रमाजीत राव के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति थी। उस संपत्ति में से वह अपने पुत्र, पुत्री व पत्नी को एक फूटी कौड़ी भी नहीं देता था। इस कारण पूरा परिवार भुखमरी की कगार तक पहुंच गया था।
जैसमीन ने स्वीकार किया कि अपनी मां व बहन की दुर्गति देखकर उसे अपने पिता से नफरत हो गई थी। पिता को एक्टिंग और फिल्म बनाने का शौक चर्राया था। पिता से नफरत के कारण ही उसने मौका पाकर अपने पिता को फावड़े से काट डाला।
कहीं वह पकड़ा न जाए, इस कारण उसने अपने पिता के पास सो रहे अपने बाबा रामकुमार को भी मार दिया क्योंकि हत्याकांड के दौरान रामकुमार जाग गया था और उसने उसे अपने पिता की हत्या करते देख लिया था। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद जैसमीन फरार होने के बजाय अपने घर में जाकर सो गया था।
Greater Noida News : दोहरे हत्याकांड में आरोपित जैसमीन ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके पिता वीर विक्रमाजीत राव के पास करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी थी। उस प्रॉपर्टी को बेचकर वह अपने महंगे शौक पूरे करता था। उसे एक्टिंग का चस्का लगा हुआ था। उसने लाखों रुपए के कैमरे खरीदकर गांव में ही स्टूडियो बनाना शुरू कर दिया था। वह जैसमीन की मां को भी तलाक देने की फिराक में था और आए दिन अलग-अलग लड़कियों व महिलाओं के संपर्क में रहता था।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करके आरोपी जैसमीन को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अधिकारियों का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद कलयुगी बेटे को किसी प्रकार का पश्चाताप अथवा मलाल नजर नहीं आया।
Greater Noida News : जानकारी यह भी मिली है कि वीर विक्रमाजीत राव की जिस जगह पर हत्या हुई, वह उसका निर्माणाधीन स्टूडियो था। उसने वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी भी कर रखी थी। अगले दिन ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे। लेकिन उससे पहले रात में ही जैसमीन ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर वीर विक्रमाजीत राव को मौत की नींद सुला दिया।
Greater Noida News : इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए नोएडा पुलिस कमिश्नरी के एडीसीपी अशोक कुमार सिंह ने जो बताया, उसे आप भी सुन लीजिए:
https://twitter.com/ManchChetna/status/1700805581047788023?t=rFuLVx9l5sODH6A4KlefDw&s=08 Greater Noida News : गुरू द्रोण की नगरी में मेले में पड़ा खलल, श्रद्धालु हुए निराश देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।