ग्रेटर नोएडा में फिल्म फुले का सपाईयों ने बुक कराया पूरा शो
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:43 AM
Greater Noida News : समाजवादी पार्टी ने फिल्म फुले का पूरा शो अपने कार्यकर्ताओं के लिए बुक कराया है। आज पार्टी के कार्यकर्ता इस फिल्म को हॉल में देखेंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्र प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी ने बताया कि पार्र्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को फुले मूवी दिखाने के लिए कल मंगलवार 29 अप्रैल की पीवीआर सिनेमा का एक पूरा शो बुक किया है। Greater Noida News
फुले मूवी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ किए गए संघर्षों पर आधारित है
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि फुले मूवी 19वीं शताब्दी में महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले द्वारा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ किए गए संघर्षों पर आधारित है । बीटा दो स्थित कनॉट प्लेस मॉल पीवीआर सिनेमा में कल मंगलवार 29 अप्रैल की दोपहर 12 बजे पूरा शो समाजवादी पार्टी ने बुक किया है । इस शो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता देखेंगे। मूवी देखने के लिए महिलाओं, दलितों और पिछड़ों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। Greater Noida News