Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा करवाया गया कीटनाशक का छिड़काव
Greater Noida News : Spraying of insecticides done by Greater Noida Authority
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:25 AM
Greater Noida News : बदलते मौसम के साथ बीमारियों का आना शुरू हो गया है। अब डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी भयानक बीमारी जगह ले रही हैं। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा कीटनाशकों का छिड़काव करवाया गया है। जिससे बीमारियों का खतरा कम हो सके।
इन जगहों पर करवाया छिड़काव
पतझड़ के बाद शहर और गांव में जगह जगह पेड़ के पत्तों और कचरे का अंबार लगा हुआ है। जिनमें मच्छर, मक्खी, कीट पतंगे अपना डेरा जमाए हुए हैं। जो बीमारियों को बढ़ावा देते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा इस पर ध्यान देते हुए परिक्षेत्र में मलेरिया/डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियो के रोकथाम के लिए ग्राम मथुरापुर, सेक्टर इटा-1, बीटा-1, गुलमोहर स्टेट आदि स्थलों के ड्रेन लाइंस में कीटनाशकों का छिड़काव कराया गया।
दिन प्रतिदिन बढ़ रही मरीजों की संख्या
धीरे-धीरे अस्पतालों में भी डेंगू, टाइफाइड जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह बीमारियां अधिकतर मच्छर, मक्खी और कीट पतंगों के काटने से होती है। इसलिए लोगों को अपने घर के अंदर और बाहर सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। जिससे बीमारियों का खतरा कम हो सके। इसी को लेकर प्राधिकरण द्वारा शहर और गांव की नालियों और पानी वाले भरने वाली जगहों पर कीटनाशकों का छिड़काव करवाया जा रहा है।