
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर में सेक्टरों के पार्कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जिन पर कोई ध्यान देने की कोशिश नहीं कर रहा है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 के चार नंबर गेट के सामने सेक्टर P1 में स्थित पार्क की हालत खराब है। कबाडिया द्वारा पार्क में कचरा डाला जाता है। जिससे ग्रीनरी के लिए पहचाने जाने वाले शहर ग्रेटर नोएडा की शान में धब्बे लग रहे हैं। क्षेत्र निवासियों द्वारा बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ग्रेटर नोएडा शहर में स्थित सेक्टर 36 P1 में एक पार्क है। पिछले कुछ दिनों से पार्क की हालत बद से बदतर हो चुकी है निवासियों का पार्क के पास से निकलना दुश्वार हो रहा है। उसकी यह हालात कबाडिया एवं ठेली पटरी वालों वालों ने बना दी है। कबाड़ी और थैली वाले पार्क में कचरे को डाल जाते हैं। पार्क में इकट्ठा हुए कचरे में से बदबू आ रही है जिससे लोगों को सांस लेने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
[caption id="attachment_92628" align="alignnone" width="700"]
Greater Noida[/caption]
यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि कई बार सफाई कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों को इसके बारे में बताया गया है। लेकिन उन्होंने इस पर आज तक कोई गौर नहीं कि और यह समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि इकट्ठा हुए कचरे से बीमारी बढ़ने का अंदेशा बना रहता है। प्राधिकरण का ग्रेटर नोएडा को जो सुंदर एवं स्वच्छ बनाने का सपना है उसको भी यह धूमिल कर रहे है।
निवासियों का कहना है कि पाक में इकट्ठा हो रही कचरे में मक्खी और मच्छर पनपते रहते हैं साथ ही चारों तरफ बदबू फैली हुई है। आने वाली बदबू की वजह से निवासी पार्क में जाना भी पसंद नहीं करते है। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है। साथ ही पार्क में कचरा डालने वाली ठेली और कबाड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाए।