
Greater Noida News (चेतना मंच)। नाबालिग छात्रा का पीछाकर उसके साथ छेड़छाड़ व शिकायत करने पर परिजनों के साथ मारपीट के आरोपी को थाना दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की हरकत से छात्रा खासी परेशान थी।
थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि 26 जुलाई को कस्बे में पढ़ने वाली एक छात्रा ने शिवम व उसके परिजनों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, धमकी देने तथा पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप था कि शिवम अक्सर उसका पीछा कर उस पर बात करने का दबाव डालता है। मना करने पर आरोपी उसके साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देता है। इस बात जब उसने अपने परिजनों को बताई तो उसके माता-पिता आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी के परिजनों ने उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट कर उनके दांत तोड़ दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रेलवे रोड पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
मारपीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गत दिनों एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। युवक के सिर में गंभीर चोट आने के साथ-साथ उसके हाथ में भी फैक्चर हो गया था। थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छीजारसी तिराहे से विकास कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र जगबीर सिंह, सुजीत दुबे पुत्र आशीष कुमार दुबे व रिंकू शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने गत 25 जुलाई को छिजारसी में एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की थी। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में हेडइंजरी होने के कारण आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 325 और 308 की बढ़ोत्तरी की गई थी। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। Greater Noida News