राशन न देने वाले विक्रेताओं पर होगी कठोर कार्रवाई : चमन शर्मा
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
05 Oct 2023 11:32 PM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। जनपद में राशन कार्ड धारक/लाभार्थी का ई-पॉस मशीन पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण होने के बाद भी राशन विक्रेताओं द्वारा उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। इन शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और चेतावनी दी है कि राशन न देने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि शिकायतें मिल रही हैं कि जनपद में कुछ विक्रेताओं द्वारा खाद्यान्न वितरण अवधि में ई-पॉस मशीन से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करते हुए लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है।
अधिकारियों को किया निर्देशित
जिला पूर्ति अधिकारी ने समस्त क्षेत्रीय कार्यालय खाद्य तथा रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उचित दर विक्रेताओं द्वारा राशन कार्ड धारक/लाभार्थी का ई-पॉस मशीन पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण/अंगूठा लगवाने के पश्चात तुरंत खाद्यान्न का वितरण कराया जाए। अगर खाद्यान्न वितरित नहीं किया जाता है, तो ऐसे विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड धारक विक्रेताओं की शिकायत कॉल सेंटर एवं टोल फ्री नंबर 18001800150 पर भी दर्ज कर सकते हैं।Greater Noida News
मिलती रही है शिकायत
पिछले काफी समय से खाद्यान्न वितरण को लेकर शिकायत मिलती रही है। लोगों का कहना है एक तो विक्रेता उन्हें दो तीन किलो राशन कम देते हैं ऊपर से घटतौली भी की जाती है। कई बार चक्कर लगाने से बचने के लिए जैसा चल रहा है उसे अनमने ढंग से लोगों को स्वीकार करना पड़ रहा है। राशन कार्ड धारक अब विक्रताओं की शिकायत टोल फ्री नंबर पर करने का मन बना रहे हैं ताकि उन्हें उचित राशन प्राप्त हो सके।