
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा के लॉयड कॉलेज में पढऩे वाले बीटेक के छात्र के साथ उसके रूममेट ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। हैरानी की बात यह रही की हॉस्टल में हुई मारपीट की पूरी घटना वार्डन के सामने हुई। वार्डन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीडि़त को ही हॉस्टल से निकालने का फरमान जारी कर दिया। पीडि़त छात्र ने अपने दो रूममेट, वार्डन सहित अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज कराया है।
मूल रूप से मछुरा बाजार खगड़ा बरहमपुर मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) निवासी जीत भगत ग्रेटर नोएडा के लॉयड कॉलेज में बीटेक का छात्र है। वह ग्रेटर नोएडा में इंथेश हाउस हॉस्टल में रह रहा है। जीत भगत के मुताबिक बीते 10 फरवरी को उसके रूम में रजत प्रतीक तथा अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की मारपीट की है। पूरी घटना हॉस्टल के वार्डन के सामने हुई।
पीडि़त के मुताबिक 12 फरवरी को रजत प्रतीक और उनके दोस्तों ने उसके साथ दोबारा मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने जब इस बात की शिकायत वार्डन देवराज से की तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसके साथी मारपीट की। जीत भगत के मुताबिक वार्डन ने उसे हॉस्टल से जबरदस्ती निकाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर वार्डन सहित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।