Greater Noida News : दुर्घटना में घायल छात्र की मौत
भारत
चेतना मंच
29 Apr 2022 07:57 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के ओमिक्रॉन-3 सेक्टर के निकट कल हुए सड़क हादसे में घायल पुत्र की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में घायल अध्यापक पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका कैलाश अस्पताल में ईलाज चल रहा है। थाना सूरजपुर के प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि कल दोपहर सेंट जोसेफ स्कूल में अध्यापक वेद प्रकाश सारस्वत स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसी स्कूल में पढऩे वाले अपने बेटे विशेष सारस्वत (12 वर्ष) को अपनी स्विफ्ट कार में लेकर घर जा रहे थे। तभी ओमिक्रॉन सेक्टर-3 के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों बाप बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उपचार के दौरान बेटे विशेष सारस्वत की मौत हो गई। वह कक्षा 7 का छात्र था।