Greater Noida News : जीएल बजाज कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप
Greater Noida News :
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:42 PM
Greater Noida News :ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में विद्यार्थियों ने आज सुबह जमकर हंगामा किया। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन पर सीटों से अधिक दाखिले देने और 1 साल बर्बाद करने का आरोप लगाया है। जिस वजह से विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल और एग्जाम छूट गए। विद्यार्थियो ने आज एकत्र होकर कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया।
बिना अनुमति के दिए 300 बच्चों को दाखिले
ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज में छात्रों के एग्जाम चल रहे हैं। बीटेक सीएस के बच्चों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन को 150 बच्चों की अनुमति थी। लेकिन उसके बाद भी कॉलेज में 300 बच्चों को दाखिला दिया। अ पेपर आ गए हैं तो कॉलेज द्वारा बच्चों को एडमिट कार्ड नहीं दिया गया जिससे वह पेपर नहीं दे पाए। इसी के चलते छात्र छात्राओं के परिजनों ने कॉलेज में आकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रही।
मूक दर्शक बना बैठा कॉलेज प्रबंधक
विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज ने प्रथम वर्ष में सीट से अधिक विद्यार्थियों के दाखिलें लिए थे। अब परीक्षा आने पर एकेटीयू से एडमिट कार्ड जारी नहीं की गए है। जिस वजह से उनकी परीक्षा और प्रैक्टिकल छूट गए हैं। परीक्षा छूटने से छात्रों का 1 साल बर्बाद हो चुका हैं अब इसका भुगतान कोन करेगा। अब कॉलेज प्रबंधन मूकदर्शक बनकर बैठा है।
कॉलेज प्रशासन द्वारा दिया गया धोखा
परिजन वीरेंद्र ने बताया कि उनका छात्र जीएल बजाज में बीटेक सीएस कर रहा है। कॉलेज को 150 स्टूडेंट की अनुमति थी लेकिन उसके बाद भी कॉलेज द्वारा 300 बच्चों को दाखिला दिया गया। जब इस बारे में कॉलेज प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने कहां की इस पर केस चल रहा है और आज इसकी हियरिंग है आज हमारे हित में फैसला आ जाएगा। लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। कॉलेज बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। स्टूडेंट्स और उनके परिजनों ने कॉलेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।