Greater Noida News :जेडीयू नेता के बेटे के अपहरण में शामिल फरार बदमाश का सरेंडर
भारत
RP Raghuvanshi
23 Aug 2022 10:52 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। बिहार के जेडीयू नेता के बेटे के अपहरण में शामिल फरार बदमाश ने थाना बीटा-2 में आकर सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने अपहरण में शामिल दो बदमाशों को सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।
ज्ञात हो कि बिहार के जेडीयू नेता मिनहाज खान निवासी बिहार के पुत्र दिलबर खान व उसके दोस्त परवेज अंसारी का अर्टिगा कार से अपहरण कर लिया गया था। बदमाशों ने अपहत युवकों को छोडऩे के लिए 5 लाख की फिरौती मांगी थी। सूचना पर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए बीटा-2 पुलिस ने चुहड़पुर अंडरपास से परीचौक जाने वाली सर्विस रोड पर चैकिंग के दौरान अपहरणकर्ताओं को घेर लिया था और मुठभेड़ के बाद अय्यूब पुत्र मुमताज निवासी हल्दौनी व राशिद पुत्र यासीन निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि इनके साथी इमरान, पीरू व अन्य मौके से फरार हो गये थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश इमरान पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम जलपुरा हल्द्वानी ने थाना बीटा-2 आकर सरेंडर कर दिया। अपहरण में शामिल अन्य बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।