Greater Noida News : कंपनी में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक की आशंका
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 11:13 PM
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के साइड बी स्थित एक कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
Greater Noida News In Hindi
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पटना बिहार निवासी उपेंद्र पुत्र सुखदेव शाह गुलिस्तानपुर गांव में किराए पर रहता था। वह साइड बी स्थित सोगो फैशन कंपनी में काम करता था, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।
काम के दौरान अचानक बेहोश हो गया था उपेंद्र
Greater Noida News : पता चला है कि सोमवार को काम करते समय उपेंद्र अचानक बेहोश होकर गिर गया। कंपनी प्रबंधन ने उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान उपेंद्र की मौत हो गई। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है।
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि कर्मचारी की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
Indian MotoGP : बाइक रेस के लिए तैयार हुआ ट्रैक, अब ओपनिंग का इंतजारदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।