
Greater Noida News (अमन भाटी) : ग्रेटर नोएडा के तिलपता चौक के पास बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची है। तिलपता चौक के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार में बैठे लोगों को बाहर निकाला गया।
ग्रेटर नोएडा के गांव तिलपता के पास एक नाला निकल रहा है। यह नाला कई फीट गहरा है। सोमवार की दोपहर के समय नाले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार मालिक अमित ने बताया कि वह अपने घर जौनपुर से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वापस गाजियाबाद लौट रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। कार में एक ही परिवार के 5 सदस्य सवार थे। घटना होने के बाद घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा एकत्र हो गया। लोगों द्वारा कार में बैठे यात्रियों को बाहर निकालने की बजाए वीडियो बनाने लगे।
घटना की सूचना थाना सूरजपुर पुलिस को दी गई। सूरजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में बैठे लोगों को बाहर निकाला। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। स्विफ्ट डिजायर कार नाले में गिरने की वजह से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस द्वारा मौके पर क्रेन मंगवा कर गाड़ी को नाले से बाहर निकलवाया गया।
थाना सूरजपुर पुलिस ने बताया कि Swift कार अनियंत्रित होकर तिलपता चोक के पास नाले में गिर गई थी, जिनमें अमित निवासी जौनपुर के परिवार के 05 लोग सवार थे, उन्हें सकुशल बाहर निकाला गया, किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। क्रेन बुला कर गाड़ी को बाहर निकलवाया जा रहा है। Greater Noida News