Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से भगाकर ले जाई गई किशोरी सकुशल बरामद, भगाने वाला दबोचा
Teenager abducted from Surajpur in Greater Noida recovered safely, abductor arrested
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:20 AM
ग्रेटर नोएडा। अपने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
6 जून को भगा ले गया था पड़ोस की नाबालिग लड़की
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र के रनावली गांव के रहने वाले मोहन ठाकुर का बेटा गौरव कुमार यहां सूरजपुर कस्बे में किराये के मकान में रहता है। उसके पड़ोस में ही एक परिवार रहता है। उसमें एक नाबालिग लड़की भी है। बीती 6 जून को गौरव उस नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। काफी ढूंढने के बाद भी जब लड़की नहीं मिली, तब घर वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
16 दिन बाद पुलिस को मिली कामयाबी
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और लड़की को ढूंढने के लिए टीम का गठन किया। टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके अलावा लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद ली। आखिर, टीम को कामयाबी मिल गई। पुलिस ने गुरुवार को तिलपता गोल चक्कर के पास से आरोपी गौरव कुमार को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर लड़की को भी मुक्त करा लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।