ग्रेटर नोएडा में गुलेल गैंग का आतंक, कार का शीशा तोड़कर की चोरी
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:37 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चोरी के मामले में बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के अजनारा होम्स का है। जहां एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप व आईफोन चोरी कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरी घटना
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा की इंदिरा कॉलोनी निवासी निशिकांत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ग्रेटर नोएडा स्थित अपने ऑफिस जा रहा था। रास्ते में अजनारा होम्स के सामने वह अपनी कार खड़ी कर एचडीएफसी बैंक में किसी काम से चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी कार का शीशा टूटा हुआ था। चोर कार में रखे लैपटॉप व आईफोन 14 प्रो मोबाइल को चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida News