ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 साल की मासूम को बनाया शिकार
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:25 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आए दिन आवार कुत्तें के हमाले की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। जिसपर रोक लगाने के लिए यूपी सरकार की ओर से ग्रेटर नोएडा समित राज्य के सभी जिलों में कुत्तों को पकड़ने के लिए कई नियम भी बनाएं हैं। लेकिन इसके बाद भी ग्रेटर नोएडा में हमले कम नहीं हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। जिसमें ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ज्यू 3 की रहने वाली एक तीन साल की मासूम को 4 आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है जब सेक्टर ज्यू-2 पार्क में चार कुत्तों अटैक कर एख बच्ची को जख्मी कर दिया। मासूम की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे कुत्तों से बचाया। उसके शरीर को कई जगह काटा गया है। जिसका उपचार कराया जा रहा है। कुत्तों के इस आतंक के बारे जू-3 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिख कर कार्रवाही करने की मांग की है।
क्या था पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में रहने वाली मासूम बच्ची भव्या जब घर के पास सेक्टर ज्यू-2 पार्क में खेल रही थी, उसी दौरान चार कुत्तों ने उसपर अटैक कर दिया, मासूम की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। तब तक अवारा कुत्तों ने उसके शरीर को कई जगह पर काट चुके थे। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता पवन शर्मा साहिबाबाद के ईएसआई में काम करते है। मामले की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद हमले में बुरी तरह घायल मासूम भव्या का इलाज जारी है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को लिखा पत्र
ग्रेटर नोएडा में हुई इस घटना के बाद से सेक्टरवासियों में नाराजगी और दहशत है। उनका कहना है कि सेक्टर में आए दिन आवारा कुत्तों का शिकार बच्चे और बुजुर्ग बन रहे है। जू-3 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिख कर कार्रवाही करने की मांग की है। उनका कहना है कि सेक्टर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन सड़क पर चलने वाले बाइक सवारों, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लावारिस कुत्ते काट रहे हैं। वहीं सेक्टर निवासी अन्य लोगों ने भी प्राधिकरण के सीईओ से लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
Greater Noida News