ग्रेटर नोएडा में चोरों का आतंक, पलक झपकते ही गायब हुआ बैग
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:28 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चोरों का आंतक बढ़ता जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में चोरों के हौसले इतने बुलंद है किन दिनदहाड़े चोरी कर रहे है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के जलपुरा रोड के पास का है। जहां चोरों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक पर रखे बैग पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि बैग में मोबाइल फोन, पर्स व अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे।
चोरों ने बैग पर किया हाथ साफ
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के हल्द्वानी गांव में किराए पर रहने वाले सत्येंद्र शर्मा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि 26 जून को वह अपने घर से सेक्टर-50 जाने के लिए निकला था। रास्ते में जलपुरा मोड़ के पास वह सुनसान जगह पर शौच करने के लिए रुका। उसने अपनी बाइक सडक़ किनारे खड़ी कर दी और शौच करने चला गया।
Greater Noida News
बाइक पर उसका बैग रखा हुआ था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक पर रखा उसका बैग गायब था। पीड़ित के मुताबिक बैग में मोबाइल फोन, पर्स व अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और चोर की तलाश की जा रही है। Greater Noida News