ग्रेटर नोएडा में चोरों का आतंक, खड़ी गाड़ी से ले उड़े सामान
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:32 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा मेंं चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के सुपरटेक मार्केट का है, जहां बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर दो लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए आए एक व्यक्ति की जेब से चोरों ने मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया।
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा में बढ़ रही है चोरियां
मयूर विहार दिल्ली निवासी राजन गुप्ता ने थाना बिसरख में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 3 जुलाई की रात्रि को अपने दोस्तों के साथ सुपरटेक मार्केट के बाहर कार खड़ी करके गए थे। जब वह वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा था। कार से ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि गायब थे।
शख्स की जेब से चुराया मोबाइल
वहीं थाना बादलपुर में अच्छेजा निवासी प्रेम शंकर ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है प्रेम शंकर ने बताया कि वह सादोपुर की झाल पर लगने वाली सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए गए थे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया उन्होंने अपने मोबाइल फोन की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। Greater Noida News