जरा सी बात पर ननदोई करने लगा दादागिरी, पीड़िता ने ऐसे सिखाई सबक
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 03:10 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख में एक महिला ने अपने ननदोई व उसके भतीजे के खिलाफ फोन पर गाली-गलौज करने तथा धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका ननदोई उन पर केस वापस लाने का दबाव बना रहा है।
फोन पर दी गालियां
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एवेन्यू गौर सिटी में रहने वाली कोमल (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी ननद का अपने पति विनीत शर्मा से पारिवारिक विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में वह तथा उसके पति गवाह है। कोमल के मुताबिक विनीत शर्मा व उसका भतीजा चैतन्य शर्मा आए दिन उन्हें फोन कर केस वापस लेने व गवाही ना देने का दवाब बनाते हैं। उन्होंने जब केस वापस लेने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उनके साथ फोन पर गाली गलौज की।
जान से मारने की धमकी दे चुका है आरोपी
पीड़िता के मुताबिक पूर्व में भी आरोपी कई बार उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida News