Greater Noida News: चुनाव में वोट न देने पर दबंगों ने मां- बेटे के साथ जमकर मारपीट की
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:27 PM
Greater Noida News: (चेतना मंच)। थाना जारचा क्षेत्र के छोलस गांव में तीन दबंगों ने मां बेटे के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी शिकायत करने पर अंजाम भुगतने ने की धमकी देकर फरार हो गए ।
Greater Noida News Update
तीनों आरोपियों ने शुजा अब्बास के साथ मारपीट की
Greater Noida News: ग्राम छोलस निवासी शुजा अब्बास गांव की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। इस दौरान गांव के ही फिरोज, भोलू ,असलम ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने शुजा अब्बास के साथ मारपीट की। किसी तरह शुजा आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा।
Greater Noida News In Hindi
चुनाव में हारने के बाद वोट न देने वाले से थी नाराजगी
Greater Noida News: तीनों आरोपी उसके पीछे घर पहुंच गए शुजा की मां नूर फातिमा ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने शुजा और उसकी मां पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हो फरार हो गए। बताया जाता है कि आरोपियों में एक पूर्व प्रधान का भाई है। चुनाव में हारने के बाद वह उन लोगों से रंजिश रख रहा है जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दी थी। इस संबंध में नूर फातिमा ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना जारचा में मुकदमा दर्ज कराया।
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में मामा ने सगे भांजे को ठगा, प्राधिकरण में नौकरी का लालच देकर पैसे ऐंठेग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।