
Injured Singa Pandit[/caption]
भाजपा नेताओं ने सवाल उठाया है कि क्या गौतमबुद्धनगर जिला एक बार फिर सपा एवं बसपा की सरकारों में हो रही गुंडई की तरफ बढ़ रहा है ? उन दिनों लोगों को अपने घरों से निकलने में डर लगता था। लगता था कि कहीं किसी भी समय किसी की भी हत्या एवं किसी के साथ लूट न हो जाए । सचिन शर्मा पर हुआ हमला उन काले दिनों को याद दिला रहा है।
भाजपा के लगभग एक दर्जन नेताओं एवं कार्यकर्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पत्र लिखे हैं। इन पत्रों में इस गुंडागर्दी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि चौपट होती जा रही कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या एक्शन लेते हैं।