जेवर मेन चौराहा पर छात्राओं ने प्रधानाचार्या पर अवैध रूप से फीस वसूलने का आरोप लगा, लगाया जाम
आर्दश इन्टर कालेज की हाई स्कूल व इन्टर की दर्जनों छात्रा गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे जेवर टप्पल मार्ग व जेवर के मैन चौराहा पर जाम लगाया
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:27 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:27 PM
Greater Noida News जेवर। आर्दश इन्टर कालेज जेवर की दर्जनों छात्राओं ने अपने कालेज की प्रधानाचार्या पर अवैध रूप से फीस वसूलने करने व अशोभनीय भाषा बोलने का आरोप लगा जेवर टप्पल मार्ग व मेन चौराहा पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची जेवर कोतवाली पुलिस ने छात्राओं को समझा बुझाकर और कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा देकर एक घंटे बाद जाम को खुलवा दिया।
चौराहा जाम करने से वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं
आर्दश इन्टर कालेज की हाई स्कूल व इन्टर की दर्जनों छात्रा गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे जेवर टप्पल मार्ग व जेवर के मैन चौराहा पर अपने प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी करती हुईं पहुंची और चौराहा पर बैठ गयी जिससे जेवर को आने वाले वाहनों की मेन चौराहा पर लम्बी कतारें लग गई।
Greater Noida News in hindi
पुलिस से छात्राओं की तीखी नोंकझोंक हुई
छात्राओं ने प्रधानाचार्या पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह छात्राओं के साथ अश्लील भाषा प्रयोग करने व माथे पर तिलक लगाकर आने वाली छात्राओं के साथ अभद्रता करने व अवैध फीस वसूल करने का आरोप लगाया। जाम खुलवाने पहुंची जेवर कोतवाली पुलिस से छात्राओं की तीखी नोंकझोंक हुई कोतवाली पुलिस द्वारा प्रधानाचार्या के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद छात्राओं ने करीब नौ बजे अपना धरना समाप्त कर दिया तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। छात्राओं ने कोतवाली पुलिस को अल्टीमेटम दिया है की अगर छात्राओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह शुक्रवार को फिर जेवर के मैन चौराहा को जाम करेंगी।
प्रधानाचार्या का कहना है
प्रधानाचार्या रेनू भारती ने बताया कि मेरे ऊपर छात्राओं द्वारा लगाये गये आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं गांव कानीगढी निवासी एक छात्रा के पिता ने शराब पीकर बुधवार की शाम मेरे व अध्यापक के साथ फोन पर बदसलूकी व छात्राओं से धरना दिलवाने की धमकी दी थी। उक्त मामले से उपजिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह भी वाकिफ हैं। छात्राओं ने तहसील में भी शिकायती पत्र दिया था। मैं बुधवार को तहसील मुख्यालय गयी थी उपजिलाधिकारी से मुलाकात नहीं होने के कारण तीन घंटे इंतजार के बाद बैरंग वापस कालेज आ गई थी।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।