Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। जहां एक पड़ोसी के बहकावे में आकर नाबालिग घर से फरार हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Greater Noida News
ये पूरा मामला थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के वाजिदपुर गांव का बताया जा रहा है। जहां पड़ोस में रहने वाला एक युवक नाबालिग किशोरी को अपने साथ भगाकर ले गया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पूरे इलाके में इस घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में
वाजिदपुर गांव में किराए पर रहने वाली मंजू (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वह अपने बच्चों के साथ किराए पर रह रही है। पड़ोस में रहने वाला धर्मेंद्र पुत्र वीरपाल उसकी (15 वर्षीय) बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसने अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी का कहना है कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।