Greater Noida News : स्कूली छात्रा को मनचले ने किये गंदे इशारे
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:28 PM
Greater Noida News : (चेतना मंच) थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-2 में बाइक सवार मनचले ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के परिजनों ने थाना बिसरख में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी दो निवासी राकेश (काल्पनिक नाम) में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी गौर इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। गत दिनों स्कूल की छुट्टी के बाद उसकी बेटी घर की तरफ आ रही थी। इस दौरान पैशन बाइक सवार एक युवक ने उसे रोक लिया और घर छोडऩे को कहा उसकी बेटी ने जब बाइक पर बैठने से इनकार कर दिया तो युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Greater Noida News :संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोर लापता
अलग-अलग स्थान से दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
Greater Noida News : सेक्टर 11 झुंडपुरा निवासी उर्मिला ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह गत 14 अगस्त को अपनी ड्यूटी पर चली गई थी घर पर उनका 13 वर्षीय बेटा जिगर अकेला था शाम के समय जब वह वापस घर लौटी तो जिगर घर पर नहीं था उसने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। वही थाना दादरी क्षेत्र के पिंक सिटी सुदामा नगरी निवासी संजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 15 वर्षीय बेटा रिसाव गत 16 अगस्त को घर से स्कूल के लिए गया था उसके बाद वह वापस नहीं होता उन्होंने अपने बेटे की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और किशोरों की तलाश की जा रही है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।