Greater Noida News : वारदात के इरादे से घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने किया ऐसा हाल
The miscreants were roaming around with the intention of committing the crime, the police did this
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:51 AM
ग्रेटर नोएडा। बाइक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के घूम रहे दो बदमाशों की आज थाना बिसरख पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस ने घेरा
एडीसीपी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश बाइक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई। बाइक पर सवार दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।
आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम समीर नाई बताया। उसने कबूल किया कि वे लूट की वारदातों को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस अब इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।