Greater Noida News: 8 जुलाई से ग्रेटर नोएडा में होगी अब तक की सबसे ऐतिहासिक बागेश्वर धाम कथा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:30 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 04:30 AM
Greater Noida News : अमन भाटी/ ग्रेटर नोएडा में होने वाली बागेश्वर धाम कथा अब तक की ऐतिहासिक कथा होने जा रही है। ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव के पास 9 जुलाई से बागेश्वर धाम की कथा शुरू हो जाएगी। कथा में 10 लाख से अधिक भक्तजनों के आने की संभावना जताई जा रही है। जिसे लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मौसम को देखते हुए कथा के लिए 4 लाख स्क्वायर फीट में वाटर प्रूफ टेंट (जर्मन हैंगर) लगाया जाएगा। जिससे कथा के दौरान कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। कथा की शुरुआत 8 जुलाई को हवन के साथ होगी । 9 जुलाई को कलश यात्रा निकली जाएगी । कथा के दौरान 20 हजार कार्यकर्ता करेंगे काम।
8 जुलाई को हवन से होगी शुरुआत
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में जल्द ही बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा कथा की जाएगी। जिसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। कथा के लिए तकरीबन 200 बीघे जमीन पर टेंट लगाया जाएगा। यह कथा अब तक की ऐतिहासिक कथा होगी।
4 लाख स्क्वायर फीट में वाटर प्रूफ टेंट (जर्मन हैंगर) लगाया जाएगा
जिसमें 10 लाख से अधिक भक्तजनों के आने की संभावना जताई जा रही है। यह कथा धीरेंद्र शास्त्री द्वारा एकांत वास खत्म होने के बाद की जाएगी। कथा की शुरुआत 8 जुलाई को हवन कर शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद 9 जुलाई को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बाबा धीरेंद्र शास्त्री शामिल होंगे।
7 दिन लगातार चलेगा निशुल्क भंडारा
10 जुलाई से 16 जुलाई तक बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा कथा की जाएगी। बागेश्वर धाम कथा में आने वाले भक्तजनों को खाने और पीने के लिए किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए कथा के दौरान सातों दिन निशुल्क भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जो 7 दिन लगातार सुबह से शाम तक लगाया जाएगा। भंडारा 10 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक लगातार चलेगा।
12 जुलाई को लगेगा बाबा का भव्य दरबार
Greater Noida News: दरअसल बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भव्य दरबार के लिए काफी चर्चित हैं। जो दरबार के दौरान पर्ची बनाकर अपने भक्त जनों की समस्याओं का समाधान करते हैं। बाबा द्वारा कथा के दौरान 12 जुलाई को भव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा।
20 मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे
जिसमें सैकड़ों लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कथा और भव्य भव्य दरबार के लिए चारों तरफ चर्चाएं तेजी से फैल रही हैं। लोगों द्वारा अपने रहने के लिए आसपास के होटल भी बुक कराए जा रहे हैं।
कथा के दौरान 3 गेटों से होंगी एंट्री
कथा के लिए तीन गेट लगाए जाएंगे। गेट नंबर 1 से सिर्फ 5 गाड़ियों की एंट्री होगी जोकि धीरेंद्र शास्त्री की होंगी। गेट नंबर 2 से वीआईपी एंट्री कराई जाएंगी। गेट नंबर 3 से भक्तजनों की एंट्री होगी। कथा के दौरान 20 मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। ताकि किसी को भी कोई दिक्कत हो तो तुरंत उपचार किया जाएगा। 200 बीघे में 40 स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया है और 100 साउंड सिस्टम का आयोजन किया गया है। दरबार के दौरान नारियल, प्रसाद और चुनरी की दुकान लगाई जाएंगी। जिससे आसपास के लोगों के लिए रोजगार का साधन होगा।