
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली युवती के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। युवती ने मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में रहने वाली प्रिया (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह 2 सितंबर की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इस दौरान उसे अकेला देखकर एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। उसके शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया।
Greater Noida News : उसने इसकी शिकायत थाना बिसरख पुलिस से की। प्रिया का आरोप है कि 3 सितंबर की सुबह जब मॉर्निंग वॉक कर रही थी, तो बाइक पर सवार उसी युवक ने उसे एक बार फिर रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा।
उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Greater Noida News : किशोरी के साथ गाली-गलौज व धमकी देने पर मुकदमा
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।