लंबे समय तक अंदर रहेगा पाकिस्तान को जिंदाबाद लिखने वाला
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:28 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक युवक ने घिनौनी हरकत की है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस ने घिनौनी हरकत करने वाले ग्रेटर नोएडा के युवक को जेल में डाल दिया है। नोएडा पुलिस का दावा है कि पाकिस्तान को जिंदाबाद लिखने की घिनौनी हरकत करने वाला ग्रेटर नोएडा का यह युवक लंबे अरसे तक जेल के अंदर रहेगा।
क्या है ग्रेटर नोएडा का यह मामला
आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से भी चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के एक युवक को पाकिस्तान से प्रेम भारी पड़ा है। आरोप है कि युवक के द्वारा सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद का पोस्ट किया गया, जिसका तत्काल प्रभाव से नोएडा पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। ग्रेटर नोएडा में जावेद हबीब सैलून पर मोनीश अंसारी नाम का युवक काम करता है। आरोप है कि उसके द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के समर्थन में एक पोस्ट की गई, इस पोस्ट में उसने पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा। उसका यह पोस्ट वायरल हो गया। नोएडा कमिश्नरी पुलिस के संज्ञान में मामला आया और पुलिस ने फौरन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोनीश अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी मोनीश अंसारी जावेद हबीब सैलून में काम करता है। वह रामपुर जिले के स्वार का रहने वाला है। उसके पिता का नाम आरिफ है। फिलहाल वह ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में रह रहा है। आपको ये भी बता दें कि क्षेत्र में स्थित अश्ख हाईट सोसाइटी में जावेद हबीब सैलून है. आरोपी उसी में काम करता है. फिलहाल पुलिस ने मोनीश अंसारी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। नोएडा कमिश्नरी पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान का महिमा मंडन करना बड़ा अपराध है। इस घिनौनी हरकत के कारण ग्रेटर नोएडा का मोनीश अंसारी लंबे समय तक अंदर रहेगा। Greater Noida News