
Greater Noida News : कल यानि 3 जुलाई को सावन माह का पहला सोमवार है। कांवड यात्रा को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो इसके लिए अधिकारियों द्वारा मुख्य मार्गों की जांच की जा रही है। ग्रेटर नोएडा एनएच 91 हाईवे पर जगह-जगह बड़े गहरे गड्ढ़े बने हुए हैं। यह मार्ग कांवड़ियों का मुख्य मार्ग है। रविवार की सुबह जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दो दिन के भीतर सड़क तैयार करने के निर्देश दिए।
सोमवार से सावन महीना शुरू हो रहा है। 4 जुलाई से कांवड यात्रा शुरू हो जाएगी। भोले बाबा के भक्त कांवड़ लाने के लिए जोरों शोरों से तैयारी कर रहे हैं। कावड़ियों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए सरकार द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं। एनएच 91 अच्छेजा, बादलपुर, छपरोला, धूम मानिकपुर के पास 10 किलोमीटर लंबा रोड गड्ढों में तब्दील हुआ पड़ा है।
रविवार की सुबह जिलाधिकारी मनीष वर्मा, डीसीपी साद मियां, एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता, एसीपी सार्थक सेगर, दादरी थाना प्रभारी आला अधिकारी मौके पर जाकर कांवङ रूट चेक किया। एनएचएआई टोल कंपनी द्वारा 2 दिन के अंदर रोड को पूरी तरीके से तैयार किया जाएगा। 2 दिन बाद दोबारा अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर मुआयना किया जाएगा। Greater Noida News