Greater Noida News : लापरवाही बरतने पर प्राधिकरण की तत्कालीन वरिष्ठï प्रबंधक निलंबित
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:21 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:21 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ग्रेटर नोएडा में भूखंड आवंटन में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक निमिषा शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। निमिषा शर्मा वर्तमान में यूपीसीडा में उप महाप्रबंधक के पद पर तैैनात थीं। औद्योगिक विकास विभाग संभालने के बाद मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बड़ी कार्रवाई की है। मंत्री नंन्द गोपाल गुप्ता ने भूखंड आवंटन में लापरवाही के मामले में तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक (नियोजन) ग्रेटर नोएडा निमिषा शर्मा को निलंबित कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी लगातार एक्शन में हैं और इसका असर अब मंत्रियों के विभागों में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए लगातार गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सरकार में मंत्री नंन्द गोपाल गुप्ता ने भूखंड आवंटन में लापरवाही के मामले में तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक (नियोजन) ग्रेटर नोएडा निमिषा शर्मा को निलंबित कर दिया है।
मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनाती के दौरान नियोजन विभाग के प्रतिनिधि के रूप में निमिषा शर्मा द्वारा औद्योगिक भूखण्ड आवंटन में लापरवाही की। इसकी जांच में उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया । मंत्री नन्दी ने ये भी कहा कि उन्होंने एक ऐसा औद्योगिक भूखण्ड आवंटित किया जो मौके पर अस्तित्व में था ही नहीं।