Greater Noida News : दनकौर पहुंची लखनऊ से चली तिरंगा यात्रा
The tricolor journey from Lucknow reached Dankaur
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:58 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। अखंड भारत की अखंडता के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा के आज दनकौर कस्बे में पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रा को दनकौर कस्बे के मुख्य बाजार में घुमाया गया। अखंड भारत की अखंडता तिरंगा यात्रा का शुभारंभ लखनऊ के हजरतगंज से शुरू हुई, जो 21 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के संयोजक पूर्णेन्दु मित्र के नेतृत्व में चल रही यात्रा आज दनकौर कस्बे में पहुंची। संगठन के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Greater Noida News :
सतेंद्र नागर ने बताया आजादी के 75वें वर्ष में मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने के लिए सहयोगियों के साथ दो अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू की गई थी। इस यात्रा को कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी, मंडल महामंत्री राजेंद्र योगी, मंडल महामंत्री अमित नागर, मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, सभासद चौहान, सभासद नरेंद्र नागर, चिकित्सक मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, संदीप भट्ट, सुरेश रावत, गजेंद्र वाल्मीकि, सेक्टर संयोजक अतुल मित्तल और गौरव नागर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।