Greater Noida News : उत्तर प्रदेश का सबसे सुंदर शहर ग्रेटर नोएडा है। ग्रेटर नोएडा शहर भारत के दो बड़े नेताओं के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। अपने चहेते नेताओं के स्वागत के लिए ग्रेटर नोएडा शहर को विशेष रूप से सजाया गया है। सबसे अधिक साज-सज्जा नोएडा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे पर की गई है। पूरे ग्रेटर नोएडा शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर नेताओं के स्वागत के स्लोगन लिखे गए हैं।
ग्रेटर नोएडा में आ रहे हैं मोदी तथा योगी
आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 सितंबर को ग्रेटर नोएडा शहर में आ रहे हैं। भारत के दोनों बड़े नेता ग्रेटर नोएडा शहर में बड़ा काम करने आ रहे हैं। भारत के दोनों बड़े नेताओं के स्वागत के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर को दुल्हन की तरह से सजाने के काम में लगा हुआ है। शहर की सडक़ों को चमकाया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा की सबसे बड़ी विशेषता इस शहर में मौजूद ग्रीनरी (हरियाली) है। नेताओं के स्वागत की तैयारी में ग्रीनरी को दुरूस्त किया जा रहा है। सुंदर-सुंदर फूल वाले पौधों को भी खूब सजाया-संवारा जा रहा है। शहर में रंग-बिरंगी लाइटिंग की गई है। कुल मिलाकर ग्रेटर नोएडा शहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ग्रेटर नोएडा में बड़ा काम करेंगे मोदी तथा योगी Greater Noida News
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के एक्सपोमार्ट में एक बड़ा मेला लग रहा है। इस बड़े मेले का नाम सेमीकॉन इंडिया-2024 रखा गया है। इस मेले में दुनिया भर के उद्योगपति भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 11 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 की मेजबानी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में एक उभरता हुआ प्लेयर है। अनुमान है कि इस क्षेत्र का चिप बाजार 2026 तक 55 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा। ऐसे में योगी सरकार भी इस क्षेत्र में संभावनाओं को देखते हुए सेमीकंडक्टर उद्योगों को अपने यहां आमंत्रित कर रही है।
सेमिकॉन इंडिया-2024 के कार्यक्रम के अनुसार, 11 से 13 सितंबर तक तीनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें दुनिया भर के सेमीकंडक्टर निर्माता अपने स्टॉल लगाएंगे। पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी सेमीकॉन इंडिया का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और वर्कशॉप का आयोजन होगा। भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पर एक प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा। यहां बता दें कि उत्तर प्रदेश फैबलेस सेमी कंडक्टर इकोसिस्टम में भी राइजिंग स्टार के तौर पर उभर रहा है। सरकार प्रदेश में लीडिंग ग्लोबल चिप डिजाइन और रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनियों को लाने का प्रयास कर रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।