Greater Noida News : मन्दिर के दीपक से जल गया पूरा घर ,सोसायटी में मचा हड़कंप
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 02:07 AM
Greater Noida News -
ग्रेटर नोएडा चेतना मंच। थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 137 स्थित एक्जोटिका फ्रैस्को टावर की पांचवी मंजिल पर एक मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। पूजा घर में जलाए गए दिए की लो से मंदिर के परदे ने आग पकड़ ली और उसने थोड़ी देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
चीफ फायर ऑफिसर (सीएफओ) प्रदीप चौबे ने बताया कि राजीव अवस्थी पुत्र बालकृष्ण अवस्थी अपने परिवार सहित सोसाइटी के पांचवें फ्लोर पर रहते हैं। शाम के समय राजीव अवस्थी की पत्नी ने घर में बने मंदिर में पूजा करने के बाद दीया जलाया। पूजा करने के बाद वह घर के कामों में व्यस्त हो गई। इस दौरान मंदिर में लगे पर्दे ने दिए से आग पकड़ ली। मंदिर के परदे में लगी आग ने पास में ही रखे सोफे व अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी ही देर में आग पूरे कमरे में फैल गई और तेज लपटें और धुआं उठने लगा। घर में आग लगी देखकर परिजन कमरे से बाहर आ गए। इस दौरान लोगों ने सोसाइटी के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट और दमकल विभाग को सूचना दी।
Greater Noida News-
सीएफओ ने बताया कि मौके पर दमकल विभाग की एक गाड़ी को भेजा गया। इस दौरान मेंटेनेंस कर्मियों ने दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। आग पर काबू पाने के बाद मेंटेनेंस कर्मियों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी जिस पर दमकल विभाग की गाड़ी को रास्ते से ही वापस बुला लिया गया।