युवक ने साथियों संग मिलकर जीजा पर बोला हमला, गम्भीर चोट से परेशान पीड़ित पहुंचा थाने
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:36 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से मारपीट का एक ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में बहन की शादी से नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा की जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर जेवर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रास्ते में घेरकर कर दी पिटाई
कौशांबी गाजियाबाद निवासी हेमंत कुमार शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 1 अक्टूबर 2020 को दिल्ली घडोली निवासी प्रतिभा मीणा के साथ हुई थी। इस शादी से उसका साला शिवम मीणा नाराज था। 21 जुलाई की दोपहर को वह रामपुर बांगर में अपने काम के सिलसिले में आया था। हेमंत कुमार शर्मा के मुताबिक रास्ते में उसके साले शिवम मीणा, आकाश व अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने लाठी, डंडे, लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई। झगड़ा होता देखकर आस पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियो की तलाश की जा रही है।