Greater Noida News : मोबाइल चोरी कर ओने पौने दामों में बेचता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
greater noida
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:07 PM
Greater Noida News : शहर में दिन-प्रतिदिन चोरी और स्नैचिंग की घटनाए बढ़ती जा रही हैं। पुलिस द्वारा ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अनेकों अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ओने पौने दामों में बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कार्रवाई कर रही है।
तीन मोबाइल फोन किये बरामद
थाना बिसरख पुलिस ने भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 19 वर्षीय आरोपी नितिन कुमार मूल रूप से अतौर गांव थाना नन्दग्राम जिला गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को रोजा गोलचक्कर के पास से रफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी एक शातिर किस्म का चोर है।
इस तरह देता था चोरी की घटनाओं को अंजाम
पूछताछ में पता चला कि नोएडा क्षेत्र मे भोले भाले व्यक्तियो को अपनी बातो मे उलझा कर उनके बैग व जेब से फोन चोरी कर औने पौने दामो पर राह चलते व्यक्त्यिों को बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाईल फोन विवो वी-25 प्रो, एक मोबाईल फोन काले रंग का नथिंग कम्पनी का और रियल मी 10 प्रो प्लस 5 जी बरामद किया है। आरोपी काफी दिनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
पुलिस का बयान
थाना बिसरख पुलिस ने बताया कि आरोपी अलग-अलग जगह से लोगों को अपनी बातों में उलझा कर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अमन भाटी