
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में केस की तारीख भुगतने के बाद एक युवक ने सल्फास की गोलियां खा ली। हालत बिगडऩे पर युवक ने परिजनों को फोन कर खुद को बचाए जाने की गुहार लगाई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची दादरी पुलिस ने युवक को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सलारपुर गांव निवासी सोनू उर्फ सरवन का सूरजपुर स्थित न्यायालय में एक मुकदमा विचाराधीन है। बुधवार को वह मुकदमे की तारीख पर सूरजपुर आया था। तारीख पर पेश होने के बाद वह अपनी बाइक लेकर दादरी की तरफ चला गया। दोपहर के बाद उसने परिजनों को फोन कर बताया कि उसने सल्फास की गोलियां खा ली हैं और उसकी हालत बिगड़ रही है।
सोनू ने परिजनों से फोन पर खुद को बचाए जाने की गुहार लगाई। परिजनों ने तुरंत डॉयल-112 पर फोन कर सोनू की लोकेशन पुलिस को बताई, जिसके बाद थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में सोनू उर्फ सरवन को कृष डिवाइन अस्पताल लेकर पहुंची। उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। सोनू की जेब से सल्फास की दो और गोलियां बरामद हुई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि सोनू का एक मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इसको लेकर वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार को वह इस मामले की तारीख पर सुरजपुर स्थित न्यायालय आया था।
वहीं थाना बीटा-2 क्षेत्र के ऐच्छर गांव में घर में सो एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। मौत के कारणों का पता जानने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। ऐच्छर गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र उदयवीर सिंह बीती रात्रि खाना खाने के बाद अपने घर में सोए थे। सुबह जब देर तक सोकर नहीं उठे तो परिजन उन्हें जगाने के लिए पहुंचे वह अपने बिस्तर पर बेसुध अवस्था में पड़े हुए थे। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कर्म का पता चल पाएगा।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।