Greater Noida News: व्यवसाई के घर 23 लाख की चोरी का खुलासा, घरेलू नौकरानी ने तोड़ा था विश्वास
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
21 Aug 2023 04:27 PM
Greater Noida News: जिस घरेलू नौकरानी पर पूरा परिवार आंख मूंद कर विश्वास करता था उसी ने विश्वासघात करते हुए घर से लाखों रुपए चोरी कर लिए। थाना बीटा-2 पुलिस ने व्यवसाई के घर गत दिनों हुई 23 लाख 50 हजार रूपए की चोरी का खुलासा करते हुए घरेलू नौकरानी व उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की रकम में से 15 लाख 40 हजार रूपए, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़ी गई महिला पिछले कई सालों से व्यवसाई के घर पर काम कर रही थी और उसने पूरे परिवार का विश्वास जीत रखा था।
Greater Noida News:
बरसों का भरोसा पल भर में तोड़ा
Greater Noida जोन के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी निवासी मनीष सिंघल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर से 2350000 रुपए चोरी हो गए हैं। उन्होंने अपनी नौकरानी ममता पर चोरी का शक जताया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर जीरो पॉइंट के पास से ममता व उसके पति राजेंद्र निवासी मोहल्ला प्रजापति दनकौर रेलवे स्टेशन को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से मनीष सिंघल के घर से चोरी की गई नगदी में से 1540000 रुपए, दो पासबुक, दो मोबाइल फोन, एक बैग व लेडीज पर्स बरामद हुआ।
Greater Noida : 23 लाख 50 हजार रूपए की चोरी का खुलासा
एडीसीपी ने बताया कि पकड़ी गई ममता ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मनीष सिंघल के यहां कम कर रही थी। काफी लंबे अरसे से काम करने के कारण परिजन उस पर काफी विश्वास करते थे। इस कारण उसे घर की छोटी-छोटी बातों की जानकारी रहती थी। गत दिनों उसे पता चला कि घर में मोटी रकम रखी हुई है। उसके बाद उसने मौका देख कर 2350000 चुरा लिए। चोरी की रकम से उसने प्लॉट भी खरीद लिया। पुलिस ने पकड़े गए पति पत्नी को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।