
Greater Noida News (चेतना मंच)। यूपी के ग्रेटर नोएडा में हिंडन नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट में एक युवक का शव पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है।
थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि हिंडन नदी की ग्रीन बेल्ट में पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान विकास उर्फ सोनू पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम बारसोई थाना डोलना जनपद कासगंज के रूप में हुई। विकास हाल में कुलेसरा गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास किराए के मकान में रह रहा था।
थाना प्रभारी का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों ने इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
नोएडा के समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के पूर्व प्रदेश सचिव मेहराजुद्दीन उस्मानी की 12 वर्षीय बेटी का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। बच्ची के निधन पर सपा नेताओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
गांव जैतवारपुर प्यावली निवासी एवं सपा के पूर्व प्रदेश सचिव मेराजुद्दीन उस्मानी की 12 वर्षीय बेटी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बच्ची का निधन हो गया।
बच्ची के निधन की सूचना पाकर सपा नेताओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जोहर की नमाज के बाद बच्ची के शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर सपा नेताओं के अलावा ग्रामीण व अन्य लोग मौजूद थे।