नहर में लावारिश शव मिलने पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:56 AM
ग्रेटर नोएडा : बिलासपुर में नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। लोगों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को निकलवाया और आसपास के लोगों से इसकी पहचान की अपील की लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस की मानें तो आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दनकौर थाना क्षेत्र के चचुला गांव के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक अज्ञात युवक का शव नहर में पड़ा है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और आसपास के लोगों से मृतक युवक की पहचान करने की कोशिश की लेकिन मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस का कहना है कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
शरीर पर चोट के निशान नहीं
लोगों के बताने पर पुलिस ने चचुला गांव के पास नहर से युवक का शव निकाला। शव की पड़ताल करने पर उसके शरीर पर पुलिस को कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। जिससे यह हत्या का मामला नहीं लग रहा है। फिर भी पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच करने में जुटी है। शव की पहचान न होने से भी पुलिस को परेशानी हो रही है। पुलिस ने आसपास शव के पहचान की काफी कोशिश की है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।