Greater Noida News : रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे
Greater Noida News: There was fierce fighting between the two parties regarding the transaction of Rs.
भारत
चेतना मंच
21 Jun 2023 06:51 PM
Greater Noida News :
अमन भाटी
Greater Noida News :ग्रेटर नोएडा शहर में आए दिन दबंगों के हौसले हो रहे बुलंद। ऐसा ही एक मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मंडपा गांव में देखने को मिला है। जहा रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े की विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Greater Noida News :
पैसे के लेनदेन के लिए हुई थी कहासुनी
दरअसल दनकौर क्षेत्र के मंडपा गांव में वसिल अपने परिवार के साथ रहता है। वसिल के मकान में गांव के ही रहने वाले कादिर द्वारा शटरिंग का काम किया गया था। जिसके कुछ पैसे वसिल पर रह रहे थे। जिन्हे लेने के लिए कादिर मंगलवार को वसिल के घर गया था। पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही वीडियो
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर झगड़ा कर रहे हैं। मिली सूचना के अनुसार ग्रामीणों द्वारा आपस में पैसे लेनदेन करा कर मामला शांत करा दिया गया था।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि मंडपा गांव के रहने वाले दो लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसे ग्रामीणों द्वारा दोनों पक्षों को आपस में पैसा दिला कर निस्तारण कर दिया गया। जिसकी सूचना चौकी मंडी श्याम नगर पर दोनों पक्षों द्वारा लिखित समझौते की कॉपी दी गई है।