गर्मी में ग्रेटर नोएडा में नहीं होगी पानी की किल्लत
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:44 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में पानी की किल्लत को गर्मियों से पहले दूर करने के लिए प्राधिकरण ने जलापूर्ति समेत अन्य 35 कार्यों के लिए 66 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में ट्यूबवेल, राइजिंग मेन और क्लोरीनेशन कार्यों के दो साल के लिए मेंटेनेंस और संचालन पर 25.52 करोड़ रुपये खर्च होगा। जबकि अन्य कार्यों पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
Greater Noida News
खर्च किए जाएंगे करोड़ों रूपये
ग्रेटर नोएडा में पानी की आपूर्ति को लेकर आए दिन सेक्टर और सोसाइटी के लोग परेशान रहते हैं। प्राधिकरण अधिकारियों का दावा है, कि 55 सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए प्राधिकरण ने सेक्टरों और गांवों में मरम्मत और रख रखाव के कार्यों के लिए करीब 50 करोड़ रुपये खर्च करने की दावा योजना बनाते हुए टेंडर जारी कर दिए हैं। इनमें कुछ गांवों में सड़क और अन्य कार्य भी शामिल हैं। जिनके लिए 16 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं। प्राधिकरण के जलापूर्ति विभाग के महाप्रबंधक जितेंद्र गौतम ने बताया कि गांव और सेक्टरों के लिए सेक्टर-16 बी, 16 सी, टेकजोन 4 में डिस्ट्रीब्यूशन लाइन उपलब्ध कराने और पाइपलाइन बिछाने के कार्य भी होंगे।
कराए जाएंगे ये कार्य
परियोजना के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि पानी के अलावा जैतपुर-वैशपुर में स्थित बरातघर और श्मशान घाट की मरम्मत व सेक्टर ज्यू 2 और म्यू 2 में अफोर्डेबल हाउसिंग में मरम्मत कार्य, गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के पास 100 मीटर मास्टर ग्रीन बेल्ट में ओपन जिम स्थापित करने और पांच वर्ष तक का अनुरक्षण कार्य, नवादा- गुलिस्तानपुर गांव के बरात घर की मरम्मत, मलकपुर गांव में सीसी रोड और नाली की मरम्मत के कार्य आदि भी इस योजना में शामिल हैं।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।