
Greater Noida News: नोएडा, ग्रेटर नोएडा पूरे गौतमबुद्धनगर जिले में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती रही हैं। घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा अनेकों अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत अभियान के दौरान थाना बीटा 2 पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना बीटा 2 पुलिस ने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 18 बाइक बरामद की है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र उर्फ पहलवान और कपिल को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र मूल रूप से गांव लड़ना थाना खानपुर बुलंदशहर का रहने वाला है और आरोपी कपिल मूल रूप से गांव फरीदपुर थाना सिकंदराबाद का रहने वाला है। दोनों आरोपी फिलहाल में थाना बीटा 2 के अंतर्गत नेट मंढैया गांव में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को पीपल वाले गोल चक्कर के पास थाना बीटा 2 क्षेत्र से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की 18 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
Read Also - जी20 की अध्यक्षता से भारत को व्यापार संबंध मजबूत बनाने में मदद मिलीपुलिस जांच में पता चला कि चोरों का पहलवान नाम का वाहन चोर गैंग है। जिसका सरगना सुरेंद्र उर्फ पहलवान है। कपिल और अनिल उर्फ मल्ला इस गैंग के सदस्य हैं। यह गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर में सक्रिय है। आरोपियों द्वारा खासकर स्पलेंडर बाइक को निशाना बनाकर चोरी की जाती थी। जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच दी जाती थी। आरोपी मोटरसाइकिल बेचकर अवैध धन अर्जित करते थे।
थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है वह अलग-अलग जगह से लगभग दो दर्जन से अधिक दो पहिया वाहन चोरी किए हैं। बरामद की गई 18 मोटरसाइकिलों में से 9 मोटरसाइकिल के चोरी की स्थान की सूचना प्राप्त की जा चुकी है। बची हुई 9 मोटरसाइकिल किस जगह चोरी की गई है इसके बारे में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। Greater Noida News