ग्रेटर नोएडा के तनिष्क शोरूम से सोने की चेन चुराकर फरार चोर
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 06:14 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अब चोरों का शिकार तनिष्क शोरूम हुआ, ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी मॉल में स्थित तनिष्क शोरूम में ग्राहक के रूप में आए एक चोरों ने बड़ी सफाई से सोने की चैन चुरा ली। इन चोरों की गैंग में व्यक्ति व तीन महिलाएं शामिल है।
Greater Noida News
तनिष्क शोरूम से सोने की चेन लेकर चोर फरार
आपको बता दें कि चोरी की पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शोरूम के मैनेजर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कराया है। तनिष्क शोरूम के स्टोर मैनेजर रमेश चंद्र ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 9 जून की शोरूम में रखे सामान की काउंटिंग के दौरान सोने की एक चेन गायब मिली। इसके बाद शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया।
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
फुटेज में एक व्यक्ति व तीन महिला काउंटर पर बैठकर सोने की चेन देखते हुए दिखाई दिए। इस दौरान महिलाओं ने बड़ी सफाई से सोने की एक चेन चोरी कर ली। चेन चोरी करने के बाद उक्त व्यक्ति व तीनों महिलाएं बिना खरीदारी किए स्टोर से चले गए। स्टोर मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज थाना बिसरख पुलिस को उपलब्ध कराते हुए चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। Greater Noida News