Greater Noida News : कलेक्ट्रेट से बाइक चोरी कर फरार हुए चोर
Greater Noida News : Thieves absconded after stealing bike from collectorate
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:37 AM
Greater Noida News : शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है चोर बिना किसी खौफ के खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में सामने आई है। पीड़ित सोमवार कि सुबह कार्य हेतु कलेक्ट्रेट में आए थे। इसी दौरान पीड़ित की बाइक चोर चोरी कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सूरजपुर पुलिस चौकी है।
Greater Noida News :
क्या है पूरा मामला
पीड़ित अजहरुद्दीन मोहम्मद ने बताया कि वह मूल रूप से बेगमपुर गांव का रहने वाला है। वह रोजाना की तरह सोमवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में विधिक कार्य हेतु आया था। अजहरुद्दीन ने अपनी बाइक कलेक्ट्रेट में खड़ी कर कार्य हेतु चले गए। जब वह करीब 3:00 बजे वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली उन्होंने बाइक को हर जगह ढूंढ लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
मोटरसाइकिल के अंदर ही रखे थे कागजात
पीड़ित ने बताया कि मोटरसाइकिल की आर सी, प्रदूषण आदि समस्त कालजात उसी के अंदर रखे हुए थे। चोरी हुई मोटरसाइकिल अब्दुल कलाम पुत्र स्वर्गीय इरफान और माता गुलबहार के नाम रजिस्टर्ड है। पीड़ित ने फोन कर थाना सूरजपुर पुलिस ने घटना की सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि अब कलेक्ट्रेट में भी सुरक्षित नहीं है। चोरी की गई बाइक का नंबर यूपी 16 बीएल2473 है।
पुलिस का बयान
मामले में सूरजपुर पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कलेक्ट्रेट के गेट नंबर 2 के पास से बाइक चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।