
Smart Village, Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा शहर पूरी तरह से समस्याओं का शहर बन चुका है। शहर में जगह जगह समस्याओं के अंबार लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला स्मार्ट विलेज कहे जाने वाले गांव तिलपता में देखने को मिला है। स्मार्ट विलेजों कि साफ सफाई के लिए प्राधिकरण द्वारा करोड़ों रुपये के टेंडर छोड़े जाते हैं लेकिन सही कार्य ना होने की वजह से गावों का बुरा हाल है। तिलपता गांव में नालियों की सफाई ना होने के कारण सड़कों पर पानी भरा हुआ है जिससे जाम लग रहा है और निवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
Smart Village, नोएडा हिन्दी न्यूज़: एक्टिव सिटीजन टीम के हरेंद्र भाटी ने बताया कि गांव तिलपता स्मार्ट विलेज में आता है। तिलपता गांव की हालत बद से बदतर होती जा रही है। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह रोड ग्रेटर नोएडा, दादरी, गाजियाबाद का मुख्य मार्ग है। इसी रास्ते से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी/कर्मचारी, विधायक, सांसद, मंत्री होकर गुजरते हैं फिर भी इस रोड पर नालियों का पानी भरा रहता है।
Smart Village, ग्रेटर नोएडा हिन्दी न्यूज़: हरेंद्र भाटी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से निवेदन कर इस समस्या पर ध्यान देकर जल्द से जल्द कार्य कराने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। उनका कहना है कि क्या ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी सभी गांवों को ऐसे ही स्मार्ट विलेज बनाएंगे ? गांव में राहगीरों के लिए पैदल निकलने का भी मार्ग नहीं है। लोग मजबूर सड़कों पर भरे नाली के पानी में से गुजरने को मजबूर हैं। Greater Noida News