
Greater Noida News : एक तरफ जहां ग्रेटर नोएडा में मोटो जीपी रेस की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं ई-मोटो जीपी का आयोजन खटाई में पड़ गया है। अब फर्राटा भरते इलेक्ट्रिक वाहनों की रेस देखने का सपना पाले लोगों को कम से कम एक साल और इंतजार करना पड़ेगा। ई-मोटो जीपी के आयोजन के लिए इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के साथ गठजोड़ न होने के कारण इस साल ई-मोटो जीपी का आयोजन नहीं हो सकेगा।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जहां एक ओर सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयास में जुटी है, वहीं दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों को भी भारत का विशाल बाजार अपनी ओर लुभा रहा है। मोटो जीपी के आयोजन के साथ ही ई-मोटो जीपी का आयोजन भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बाजार के लिए भी बहुत उपयोगी साबित होने वाला था।
Greater Noida News : बता दें कि इन दिनों ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मोटो ग्रांड प्रिक्स के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करने वाले हैं। इसमें 366 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ रोमांच पैदा करने वाली बाइकों को देखने के लिए हर कोई बेताब है।
बताया जाता है कि मोटो जीपी के आयोजन के साथ ही इसका अंतरराष्ट्रीय आयोजन करवाने वाली ड्रोना स्पोर्ट्स कंपनी, मोटो जीपी भारत और फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स ने इसी वर्ष यानी 2023 के ही सत्र में ई-मोटो जीपी करवाने की योजना बनाई थी। इसके लिए दुनिया भर की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों से बात करके उन्हें प्रायोजक के रूप में इस आयोजन से जोड़ने की तैयारी भी चल रही थी।
Greater Noida News : अब जानकारी मिली है कि समय की कमी के कारण इन कंपनियों का इलेक्ट्रिक वाहन निमार्ता कंपनियों के साथ संपर्क और समझौता नहीं हो सका है। इसलिए इस साल ई-मोटो जीपी के आयोजन की तैयारियों पर बड़ा ग्रहण लग गया है और यह आयोजन खटाई में पड़ गया है।
फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पुष्कर नाथ के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों से संपर्क न होने के कारण इस आयोजन के लिए उनके साथ गठजोड़ नहीं हो सका। इसलिए अब ई-मोटो जीपी का आयोजन अगले वर्ष करवाने का प्रयास किया जाएगा।
Greater Noida News : इस साल ई-मोटो जीपी का आयोजन नहीं होने की खबर इलेक्ट्रिक वाहन प्रेमियों के लिए निराशाजनक है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अगले वर्ष तक आयोजकों और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों के बीच संपर्क, समझौता और गठजोड़ हो जाएगा। इसके बाद इलेक्ट्रिक वाहन प्रेमी बुद्ध इंटरनेशल सर्किट पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अगले वर्ष फर्राटा भरते देख सकेंगे।
Noida News : शादी का झांसा देकर युवती की जिदंगी बर्बाद करने वाले को मिला सही ठिकाना
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।